कांग्रेस भ्रष्टाचार का घर है, सत्ता में आते ही योजनाएं बंद कर दी थी

जालम सिंह कांग्रेस भ्रष्टाचार का घर है, सत्ता में आते ही योजनाएं बंद कर दी थी

Safal Upadhyay
Update: 2022-05-25 08:10 GMT
कांग्रेस भ्रष्टाचार का घर है, सत्ता में आते ही योजनाएं बंद कर दी थी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पूर्व मंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस भ्रष्टाचार का घर है।

प्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी उन योजनाओं को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। अब पुन: शिवराज सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को समुचित लाभ प्रदान कर रही है। प्रदेश से पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए गए श्री पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है, इस चुनाव में सभी कार्यकर्ता भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए अभी से कमर कस लें। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि हमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जालमसिंह पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इनके नेतृत्व में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सभी 11 जनपदों एवं जिला पंचायत में जीत हासिल करेंगे। बैठक को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नाना भाऊ मोहोड़, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, अजय चौरे, ताराचंद बावरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र परमार, रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, शेषराव यादव, विजय झांझरी, परमजीत विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, कांता ठाकुर, वैशाली महाले, अलकेश लाम्बा, देवेन्द्र जैन, प्रियवर सिंह सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags:    

Similar News