56 दलों के साथ कांग्रेस-एनसीपी ने बनाया संयुक्त प्रगतिशील महागठबंधन, सिर्फ तीन मित्र दलों को मिली सीटें

  56 दलों के साथ कांग्रेस-एनसीपी ने बनाया संयुक्त प्रगतिशील महागठबंधन, सिर्फ तीन मित्र दलों को मिली सीटें

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-23 15:09 GMT
  56 दलों के साथ कांग्रेस-एनसीपी ने बनाया संयुक्त प्रगतिशील महागठबंधन, सिर्फ तीन मित्र दलों को मिली सीटें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सत्ताधारी भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कांग्रेस-राकांपा ने 56 दलों-संगठनों के साथ मिलकर ‘संयुक्त प्रगतिशील महा गठबंधन’ खड़ा किया है। शनिवार को इन सभी दलों के नेताओं की संयुक्त पत्रकार परिषद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए शाम, दाम, दंड व भेद का इस्तेमाल कर रही है। उसका मुकाबला करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट हुए हैं। पिछले चुनाव में एनडीए का हिस्सा रहे राजू शेट्‌टी ने कहा कि इस सरकार ने सभी को धोखा देने का काम किया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए मैंने महागठबंधन का हिस्सा बनना स्वीकार किया है। 

जो हमारे साथ नहीं, वह भाजपा की बी-टीम: अजित पवार
राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने प्रकाश आंबेडकर का नाम लिए बगैर कहा कि सभी को साथ लेने के लिए हम मित्र दलों को ज्यादा सीटे देने को तैयार थे। हम उन्हें (बहुजवन वंचित आघाडी) 6 सीट दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो महागठबंधन के साथ नहीं है, वह भाजपा की बी-टीम है। वह भाजपा-शिवसेना को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। अजित ने कहा कि पांच साल तक सत्ता रहने के बावजूद भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, इस लिए कांग्रेस-राकांपा की विचारधारा वाले लोगों को टिकट देनी पड़ रही है। 

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल 
आखिरकार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा सामने आ गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस 26 और राकांपा 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें से कांग्रेस और राकांपा दो–दो सीटे अपने मित्र दलों के लिए छोड़ेंगे। पालघर सीट हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व वाले बहुजन विकास आघाडी को दी गई है। जबकि अमरावती सीट विधायक रवि राणा के नेतृत्व वाले युवा स्वाभिमान पार्टी के लिए छोड़ी गई है। राजू शेट्‌टी की स्वाभिमान शेतकरी पार्टी  को हातकणगले सीट के अलावा एक और सीट दी जाएगी। एक सीट कांग्रेस और एक सीट राकांपा अपने कोटे से दे रही है। 

पार्टी                    सीटें
कांग्रेस                   24
एनसीपी                 20
स्वाभिमानी शेतकरी      02
युवा स्वाभिमान पार्टी     01
बहुजन विकास आघाडी  01
 

Similar News