महाकौशल में कांग्रेस सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी : सांसद विवेक तन्खा

महाकौशल में कांग्रेस सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी : सांसद विवेक तन्खा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-03 12:09 GMT
महाकौशल में कांग्रेस सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी : सांसद विवेक तन्खा

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी, जबकि महाकौशल और विंध्य में कांग्रेस की सबसे अच्छी परफारमेंस होगी। इसका कारण उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र से लगाव को बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का क्षेत्र से 40 साल पुरानासंबंध है। जिस तरह उन्होंने छिंदवाड़ा को डेवलप किया अब बारी जबलपुर समेत जिलों की है। वे क्या करने वाले हैं ये पिछले 90 दिनों के उनके कार्यकाल में स्पष्ट हो गया है।

तन्खा ने यह बात दैनिक भास्कर से खास चर्चा में कही। वे यहां जबलपुर संसदीय क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक नेताओं के डेलीगेशन के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आए थे। तन्खा ने बताया कि मुख्यमंत्री नाथ ने जबलपुर से आए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और कहा कि विवेक सिर्फ प्रचार करेंगे, जबकि चुनाव मैं लडूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद का भरोसा दिया। महाकौशल में विशेष रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही।

मोदी ने लोगों के इमोशन्स को कैप्चर कर लिया था
पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में क्या चुनौती है कि सवाल पर तन्खा ने कहा कि 2014 का चुनाव एक प्रकार से चुनाव नहीं था, मोदी ने लोगों के इमोशन्स को कैप्चर कर लिया था उनकी बातें झूठी थीं। कहा था कालाधनलाएंगे, नोटबंदी कर दी। फिर एक माह में 44 से 45 बार नियमों में बदलाव किए। सिर्फ देश को परेशान किया। पहले कहा इससे आतंकवाद खत्म हो जाएगा, जो हुआ नहीं। तन्खा ने कहा कि इनसे सिर्फ बातें करवा लीजिए।

सरकार की नकारात्मकता को जनता के सामने दमदारी से उठाएंगे
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम वर्तमान सांसद राकेश सिंह और सरकार की नकारात्मकता को जनता के सामने दमदारी से उठाएंगे। वहीं कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जिस तरह हर वर्ग का ध्यान रखा गया है वह जनता को बताएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर मिनिमम आय गारंटी योजना लागू कर कम आय वाले परिवारों की आय 72 हजार रुपए सालाना देंगे। कर्ज के मामलों में किसानों पर क्रिमनल केस नहीं बने यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा मेनिफेस्टो में शिक्षा पर विशेष बजट के साथ ही बेरोजगारों के लिए भी बेहतर करने का जिक्र किया गया है।

मेनिफेस्टों में राजद्रोह की धारा खत्म करने पर बोले
कांग्रेस के मेनिफेस्टों में राजद्रोह की धारा खत्म करने के वायदे पर बीजेपी के आरोपों को लेकर कानून विद तन्खा ने कहा कि ये एक लार्जर इश्यू है। आईपीसी की धारा 124 ए और 153 ए का मिस यूज हो रहा था। बीजेपी ने इसे एक तरह से हथियार बना लिया था। कैंपसेस में झगड़े होते हैं, आवेश में लोग कुछ कह देते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप जंग छेड़ दोगे। उन्हें आप सजा दोगे, जेल भेज दोगे। इससे बड़ी बात कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मिनिमम आय गारंटी समेत तमाम बातें हैं। जिस पर चर्चा होनी चाहिए।

महाकौशल और जबलपुर को लेकर विजन पर कहा
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने पार्लियामेंट में जबलपुर समेत महाकौशल के विकास के मुद्दों को दमदारी से उठाया। गारमेंट पार्क, टूरिज्म हब, एजुकेशन हब, आर्डनेंस फैक्टरी, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेरोजगारी के विषय पर उन्होंने संसद में क्षेत्र की आवाज उठाई है। अब समय आ गया है कि जबलपुर के लिए सोचना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश सिंह ने कनेक्टीविटी के बारे में कभी सोचा भी नहीं। अकेले ट्रेन से कनेक्टीविटी नहीं बल्कि संभाग मुख्यालय को बिजनेस से नहीं जोड़ा गया। स्किल सेंटर नहीं हैं। आसपास जिलों के लोग क्यों आएं यह सभी को सोचना होगा।

 

Tags:    

Similar News