मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी जोरदार प्रदर्शन 

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी जोरदार प्रदर्शन 

Tejinder Singh
Update: 2021-05-29 12:52 GMT
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी जोरदार प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी रविवार को राज्यभर में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को 25 साल पीछे धकेल दिया है। मोदी सरकार के सात वर्षों के कामकाज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता महाराष्ट्र भर में प्रदर्शन करेंगे। पटोले ने कहा कि मोदी सरकार अपना कोई वादा पूरा नहीं कर सकी। पिछले सात वर्षों से मंहगाई लगातार बढ़ रही है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उद्योग धंधे बंद पड़ रहे और लोगों का रोजगार जा रहा है। इस लिए मोदी के अंहकारी कामकाज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को जिला मुख्यालयों पर काले झंडे के साथ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई में मैं (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले), पुणे में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नाशिक में राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात, नागपुर में ऊर्जामंत्री नितिन राऊत, अमरावती में मंत्री विजय वडेट्टीवार, लातूर में मेडिकल शिक्षामंत्री अमित देशमुख, कोल्हापुर में गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील प्रेस कांफ्रेस कर मोदी सरकार की पोल खोलेंगे। जबकि सांसद कुमार केतकर मोदी सरकार को लेकर ऑनलाईन व्याखान देंगे।  

Tags:    

Similar News