उत्तर मुंबई में सख्ती के बाद कोरोना संक्रमण में आ रही कमी, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

उत्तर मुंबई में सख्ती के बाद कोरोना संक्रमण में आ रही कमी, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

Tejinder Singh
Update: 2020-06-26 15:07 GMT
उत्तर मुंबई में सख्ती के बाद कोरोना संक्रमण में आ रही कमी, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह शुक्रवार को फिलहाल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर मुंबई के हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की सख्ती के बाद हालात धीरे धीरे बेहतर हो रहे हैं। सुधार जारी रहा तो आगामी कुछ दिनों में सख्ती में कमी की जाएगी। वहीं मुंबई महानगर ने उत्तर मुंबई में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए धारावी मॉडल के तहत काम करना शुरू कर दिया है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मालाड की अप्पापाड़ा इलाके में पहुंचे सिंह ने कहा की पूरी मुंबई में फिलहाल 750 कंटेनमेंट जोन है, इनमें करीब 300 उत्तर मुंबई में है। इलाके में 15 दिनों पहले कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हुए, इसके बाद 27 हॉटस्पॉट पर संपूर्ण लॉकडाउन किया गया। पुलिस मुंबई महानगरपालिका और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बेहतर तालमेल के साथ काम किया। जिसके चलते अब संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं।

आपको बता दें कि मुंबई के मालाड, कांदिवली बोरीवली दहिसर, मुलुंड, विक्रोली और कंजुरमार्ग जैसे इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके चलते प्रशासन के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। उत्तर मुंबई में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मुंबई महानगर पालिका ने धारावी मॉडल अपनाना शुरू कर दिया है जिसके तहत इलाके में घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। निजी डॉक्टरों की भी इस काम में मदद ली जा रही है। संदिग्ध मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। 

 

Tags:    

Similar News