1 लाख 29 हजार करदाताओं से निगम वसूलेगा बकाया कर

1 लाख 29 हजार करदाताओं से निगम वसूलेगा बकाया कर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-05 08:55 GMT
1 लाख 29 हजार करदाताओं से निगम वसूलेगा बकाया कर

डिजिटल डेस्क जबलपुर । नगर निगम को शहर के करदाताओं से 125 करोड़ रुपयों की वसूली करनी है। इसमें से 95 करोड़ तो बकाया करों की राशि है, जबकि 30 करोड़ वर्तमान का टैक्स है। इसके लिए नगर निगम संभवत: शुक्रवार को 1 लाख 29 हजार करदाताओं को बिल जारी करने की तैयारी कर चुका है। इसके तहत करदाताओं को 30 दिनों के अंदर राशि जमा करनी होगी और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो इसके बाद निगम धारा 174 का नोटिस जारी करेगा जिसमें 15 दिनों में टैक्स जमा करने का प्रावधान है। इसके बाद भी यदि करदाताओं ने ध्यान नहीं दिया तो सीधे कुर्की के लिए धारा 175 का नोटिस जारी हो जाएगा। 
नगर निगम ने अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने के िलए कर वसूली पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि 125 करोड़ रुपयों की राशि वसूलने के िलए निगम के अधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं। 1 लाख 29 हजार 917 करदाताओं को बिल जारी होने वाले हैं जिससे एक तरह से कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालाँकि बिल जारी होते ही अधिकांश करदाता कर जमा कर देते हैं, लेकिन बहुत से करदाता बचने के तरीके खोजते हैं। नगरीय प्रशासन से मिले आदेश के बाद अब नगर निगम किसी भी प्रकार की गलती नहीं करना चाहता है और हर हाल में शत-प्रतिशत टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। 

Tags:    

Similar News