जूस फैक्ट्री में पलटी के्रन, चपेट में आए कर्मचारी की मौत

छिंदवाड़ा जूस फैक्ट्री में पलटी के्रन, चपेट में आए कर्मचारी की मौत

Ankita Rai
Update: 2022-02-26 11:25 GMT
जूस फैक्ट्री में पलटी के्रन, चपेट में आए कर्मचारी की मौत

डिजिटल डेस्क,  छिंदवाड़ा। धमरटेकड़ी चौकी क्षेत्र के अजनिया स्थित जूस फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां काम कर रहा एक कर्मचारी क्रेन और दीवार के बीच आकर घायल हो गया था। वहीं एक अन्य मजदूर को मामूली चोट आई थी। गंभीर रुप से घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर ले जाते वक्त सौंसर के समीप उसकी मौत हो गई।  
चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि अजनिया में व्यंकटेश जूस फैक्ट्री में क्रेन की मदद से काम किया जा रहा था। गुरुवार दोपहर लगभग १२ बजे क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। क्रेन के समीप कर्मचारी अजनिया निवासी ५५ वर्षीय खेमचंद पिता हरकचंद चौरे काम कर रहा था। क्रेन और दीवार के बीच खेमचंद चौरे फंस गया था। पेट और पीठ पर गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद खेमचंद चौरे को नागपुर रेफर किया गया था। रास्ते में खेमचंद की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Tags:    

Similar News