फडणवीस बोले - भारी बारिश से फसल नुकसान का तुरंत हो पंचनामा, नागपुर में फूल वालों का त्यौहार रहा फीका

फडणवीस बोले - भारी बारिश से फसल नुकसान का तुरंत हो पंचनामा, नागपुर में फूल वालों का त्यौहार रहा फीका

Tejinder Singh
Update: 2019-10-28 15:19 GMT
फडणवीस बोले - भारी बारिश से फसल नुकसान का तुरंत हो पंचनामा, नागपुर में फूल वालों का त्यौहार रहा फीका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण फसलों का हुए नुकसान का तत्काल पंचानामा करके किसानों को मदद देने का निर्देश राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता को दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में फसलों की कटाई शुरू है। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण कई जगहों पर फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसलिए अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का तत्काल पंचनामा करके मदद दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्य में प्रत्येक आपातकालीन स्थिति में सरकार ने तत्काल मदद की है। 

Tags:    

Similar News