नवाब मलिक को मिली जमानत, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दायर था मुकदमा 

मानहानि मामला नवाब मलिक को मिली जमानत, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दायर था मुकदमा 

Tejinder Singh
Update: 2021-11-29 14:24 GMT
नवाब मलिक को मिली जमानत, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दायर था मुकदमा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित कंबोज (भारतीय) की ओर से दायर किए गए मानहानि के मामले में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक को जमानत प्रदान की है। मझगाव कोर्ट ने मंत्री मलिक को 15 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत प्रदान की है। पिछले दिनों कोर्ट ने इस मामले में भाजपा नेता कंबोज की मानहानि से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई के बाद मलिक के खिलाफ नोटिस (प्रोसेस) जारी की थी और माना था कि प्रथम दृष्टया मलिक के खिलाफ मानहानि का मामला बनता है। भाजपा नेता कंबोज ने कोर्ट में दायर की गई अपनी शिकायत में दावा किया है कि मंत्री ने क्रूज ड्रग्स प्रकरण में उनका व उनके साले का नाम उछाला है। जिससे उनकी मानहानि हुई है। जबकि मलिक के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। 
 

Tags:    

Similar News