कोरोना काल में विधवा हुई 11 महिलाओं को बकरियों का वितरण

मदद कोरोना काल में विधवा हुई 11 महिलाओं को बकरियों का वितरण

Tejinder Singh
Update: 2022-06-05 11:00 GMT
कोरोना काल में विधवा हुई 11 महिलाओं को बकरियों का वितरण

डिजिटल डेस्क, शेगांव. कोविड 19 इस संक्रामक बीमारी के कारण कई परिवार में मुखिया की मृत्यु हुई। जिससे कई महिलाएं कोरोना काल में विधवा हुई। ऐसी महिलाओं के लिए कोरोना एकल/विधवा महिला समिति अंतर्गत सहायता की जाती है। इसी तौर पर महिला सर्वांगीण उत्कर्ष मंडल पुणा के माध्यम से 11 विधवा महिलाओं को जीवनयापन करने के लिए संकल्प मल्टीपर्पज फाऊंडेशन शेगांव अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को लाभ दिया गया। इस अवसर तहसील कार्यालय में तहसीलदार सोनवणे, एकात्मिक बाल विकास अधिकारी वैशाली घनोकार के हाथों 11 लाभार्थी महिलाओं को प्रति एक बकरी का वितरण किया गया। इस समय तहसीलदार, एकात्मिक बाल विकास अधिकारी, संकल्प मल्टीपर्पज फौडेंशन की अध्यक्षा तथा कोरेाना पूनर्वसन वात्सल्स समिति सदस्य शीला मोहोड, प्रभागर पहुरकर, अनिल उंबरकार, एकल/विधवा लाभार्थी महिला सुलताना घांगेकर, मुक्ता पोहरे, सुरेखा खांडेकर, छाया बकाल, संगीता हिंगणे, नीलिमा घाटोल, रोशन दाभाडे, विजया शेलके, निर्मला वानखडे, निर्मला शेगोकार, कमल तेलगोटे उपस्थित थें।
 

Tags:    

Similar News