जिला कांग्रेस अध्यक्ष निंबालकर बने भाजपाई, माढा से मिल सकती है उम्मीदवारी 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निंबालकर बने भाजपाई, माढा से मिल सकती है उम्मीदवारी 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-25 18:13 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सातारा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजितसिंह नाईक-निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। रणजितसिंह शिवसेना के पूर्व सांसद हिंदुराव नाईक निंबालकर के बेटे हैं। सोमवार को महिला आर्थिक विकास मंडल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रणजितसिंह ने भाजपा में प्रवेश किया। रणजितसिंह की माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने हवा का रूख भापते हुए माढा सीट से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। उन्होंने सोचा होगा हादसा होने से यूटर्न लेना बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में नए चेहरों के शामिल होने से माढा सीट को लेकर मैं निश्चिंत हूं। राजस्व मंत्री पाटील ने शरद पवार का नाम लिए बगैर उन्हें तोता बताते हुए कहा कि चार सीटों के दम पर दिल्ली में तोता (पवार) बोलता है। इसलिए इस बार माढा, कोल्हापुर, सातारा और बारामती सीट भाजपा को जीतनी है। 

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के माढा से सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते- पाटील के बेटे रणजीतसिंह मोहिते-पाटील ने भाजपा में प्रवेश किया था। समझा जा रहा था कि भाजपा रणजीतसिंह मोहिते-पाटील को उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन पार्टी का कांग्रेस नेता रणजितसिंह पर विश्वास ज्यादा नजर आ रहा है।

Similar News