निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा पत्थर, कार का शीशा टूटा , टला हादसा

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा पत्थर, कार का शीशा टूटा , टला हादसा

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-20 10:14 GMT
निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा पत्थर, कार का शीशा टूटा , टला हादसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सदर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर से अचानक पत्थर गिर पड़ा, जिससे सड़क से गुजरने वाली एक कार का शीशा टूट गया। गाड़ी चला रही महिला अचानक पत्थर गिरने से डर गई। कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा कर जब महिला ने संबंधित लोगों से सवाल जवाब किये तो वे वहां से वह भाग गये। ऐसे में महिला ने सदर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी की है।  घटना गुरुवार दोपहर की है। 

जानकारी के अनुसार महिला ज्योति टुटेजा डेंटल अस्पताल में जाने के लिए सुबह सदर परिसर में आई थी। चेकअप होने के बाद वह दोपहर 12 बजे कार क्रमांक एमएच 31 एफई 2845  से घर जा रही थी। सदर के रेसिडेंस रोड़ से जब वह गुजर रही  थी। इस सड़क पर एनएचआई का फ्लाइओवर बन रहा है। ऐसे में कुछ पत्थर नीचे गिरने लगे। इसमें एक पत्थर गाड़ी के सामनेवाली कांच से टकराया जिससे शीशा चटक गया। गाड़ी चला रही ज्योति घबरा गई।   गाड़ी को सड़क के किनारे किया गया। फ्लाइओवर के ऊपर काम करनेवालों को इस सबंध में सवाल-जवाब करने पर वह वहां से भाग गये। ऐसे में महिला ने सौ नंबर पर फोन किया। जिसके बाद एक पेट्रोलिंग कॉन्स्टेबल ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस वक्त यहां लोगों की जमकर भीड़ लग गई थी। कुछ देर बाद महिला ने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिससे संबंधित विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। 
 
हो सकती थी, अनहोनी 

एनएचआई का फ्लाइओवर बनने का काम तेज गति से जारी  है। लेकिन यहां कोई सुरक्षा इंतजाम देखने को नहीं मिल रहा है। किसी तरह की सुरक्षा जाली पुलियां के नीचे नहीं लगाई गई। ऐसे में ऊपर से कुछ भी गिरने पर वह सीधे नीचे सड़क पर गिर जाता है। उपरोक्त हादसे में यदि पत्थर बड़ा होता तो इससे भीतर बैठी महिला जख्मी होकर गंभीर घटना हो सकती थी। यही नहीं ऐसे ही पत्थर सड़क पर गिरते रहे तो दुपहिया वाहनधारकों के साथ राहगीरों के लिए भी गंभीर दुर्घटना की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। निर्माणकार्य के कारण नीचे की सड़क भी बीच से निचली व दोनों तरफ से ऊपर है। जिससे मोटरसाइकिल चालकों को कई बार यहां गाड़ी घुमाते वक्त गिरते-पड़ते देखा जा सकता है। 

Tags:    

Similar News