आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की विकास दर घटी, तेजी से बढ़ी वाहनों की संख्या

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की विकास दर घटी, तेजी से बढ़ी वाहनों की संख्या

Tejinder Singh
Update: 2020-03-05 14:29 GMT
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की विकास दर घटी, तेजी से बढ़ी वाहनों की संख्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में जनसंख्या के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। विधानमंडल में पेश राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में महाराष्ट्र में वाहनों की कुल संख्या 3 करोड़ 71 लाख 21 हजार 866 अपेक्षित है। जबकि 2019 में यह आकड़ा 3 करोड़ 48 लाख 27 हजार, 511 था। यानि एक साल के भीतर वाहनों की संख्या में 22 लाख 94 हजार 355 की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दोपहिया वाहनों की संख्या 2 करोड़ 72 लाख 48 हजार 417 है, जबकि 51 लाख 56 हजार 660 कारे हैं। राज्य में 29 हजार स्कूल वाहन और 16 हजार 534 एंम्बुलेंस हैं। वर्ष 1971 में महाराष्ट्र की प्रति एक लाख जनसंख्या पर वाहनों की संख्या 618 थी जो 2019 में बढ़ कर 28 हजार 788 हो गई। जबकि प्रति एक लाख पर एंबुलेंस की संख्या 14 है। 

Tags:    

Similar News