ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत नागपुर स्थित ताजबाग विकास परियोजना के अध्यक्ष बने 

ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत नागपुर स्थित ताजबाग विकास परियोजना के अध्यक्ष बने 

Tejinder Singh
Update: 2020-08-07 12:52 GMT
ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत नागपुर स्थित ताजबाग विकास परियोजना के अध्यक्ष बने 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर के ताजबाग विकास योजना निगरानी समिति के अध्यक्ष अब प्रदेश के राज्य के ऊर्जा मंत्री तथा नागपुर के पालक मंत्री नितीन राऊत होंगे। जबकि उपाध्यक्ष नियोजन राज्य मंत्री शंभुराज देसाई बनाए गए हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार के नियोजन विभाग ने ताजबाग विकास योजना निगरानी समिति के पुनर्गठन के लिए शासनादेश जारी किया। निगरानी समिति के सदस्य के रूप में नागपुर दक्षिण सीट के भाजपा विधायक मोहन मते, नागपुर के विभागीय आयुक्त डॉ. संजीव कुमार, नागपुर के जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे, नागपुर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे, नागपुर के शहर पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, नागपुर महानगर प्रदेश विकास के महानगर आयुक्त, नागपुर के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के अधीक्षक अभियंता, नागपुर के महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

सरकार के नियोजन विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली निधि से नागपुर के ताजबाग परिसर में विकास के विभिन्न काम किए जाते हैं। यहां पर विभिन्न कामों के लिए ताजबाग विकास प्रारूप तैयार किया गया है। इसके पहले तत्कालिन भाजपा सरकार ने निगरानी समिति का गठन किया था। लेकिन सरकार बदलने के आठ महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब निगरानी समिति का पुनर्गठन किया गया है। 

 

Tags:    

Similar News