आंकड़ों से खुलासा : पश्चिम बंगाल और यूपी में होते हैं सबसे ज्यादा एसिड अटैक

आंकड़ों से खुलासा : पश्चिम बंगाल और यूपी में होते हैं सबसे ज्यादा एसिड अटैक

Tejinder Singh
Update: 2020-01-12 13:57 GMT
आंकड़ों से खुलासा : पश्चिम बंगाल और यूपी में होते हैं सबसे ज्यादा एसिड अटैक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म छपाक एसिड हमले की पीड़िता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म ने एक बार फिर देश में होने वाले एसिड हमलों को लेकर बहस छेड़ दी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक इस साल देशभर में एसिड हमलों के 228 मामलों में 240 लोग घायल हुए। इन हमलों का शिकार हुए लोगों में 57 फीसदी महिलाएं थीं। इसी दौरान 59 मामलों में 64 लोगों के खिलाफ एसिड हमले की कोशिश भी शिकायत दर्ज हुई है। 

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक एसिड हमलों के सबसे ज्यादा 50 मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज हुए जहां 53 लोग इसके शिकार हुए। 40 मामलों और 43 पीड़ितों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। ओडिशा में एडिस हमले के 13, बिहार-पंजाब में 12-12 और दिल्ली में एसिड हमलों के 11 मामले दर्ज किए गए। तेलंगाना में एडिस हमले के 10 जबकि गुजरात-पंजाब में 9-9 एडिस हमले के मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में भी सात लोगों पर एसिड से हमले किए गए। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में हुए एसिड हमलों के कुल मामलों में से आधे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और बिहार जैसे राज्यों में हुए। 

हमलों में आई कुछ कमी

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में एसिड हमलों के कुल 244 मामले दर्ज किए गए थे जो साथ 2018 में कुछ कम हुए और उनकी संख्या 228 रही। साल 2017 में एडिस हमलों के 56 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश सबसे आगे था जबकि 54 मामलों के साथ बंगाल बी ज्यादा पीछे नहीं था। इस साल दिल्ली में भी एडिस हमलों के 14 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2017 में देशभर में हुए कुल एसिड हमलों में से 50 फीसदी से ज्यादा यूपी, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में ही हुए थे। बता दें कि पुलिस एसिड हमलों के मामले आईपीसी की धारा 326 ए के तहत दर्ज करती है जिसमें 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जबकि एडिस हमले की कोशिश का मामला आईपीसी की धारा 326 बी के तहत दर्ज होता है जिसमें पांच से सात साल तक की कैद का प्रावधान है। 

किस राज्य में कितने एसिड अटैक

राज्य                    मामले       पीड़ित
पश्चिम बंगाल           50         53
उत्तर प्रदेश               40          43
ओडिशा                   13          13
पंजाब                     12          13 
महाराष्ट्र                   7             7

Tags:    

Similar News