फडणवीस और महाजन ने कटवाया था मेरा टिकट - खडसे

फडणवीस और महाजन ने कटवाया था मेरा टिकट - खडसे

Tejinder Singh
Update: 2020-01-02 15:33 GMT
फडणवीस और महाजन ने कटवाया था मेरा टिकट - खडसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पार्टी से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस और पूर्व मंत्री गिरीष महाजन पर हमला बोला है। खडसे ने कहा कि मैं अभी भी भाजपा में हूं और चाहता हूं कि मेरी बेटी रोहिणी खडसे को चुनाव हराने में भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मेरा टिकट काटने के चलते 10 से 12 सीटों पर भाजपा को नुकसान हुआ। खडसे ने कहा कि मेरी राजनीति खत्म करने की साजिश की गई है। देवेंद्र फडणवीस और गिरीष महाजन के विरोध के चलते मुझे उम्मीदवारी नहीं दी गई। 

गुरुवार को जलगांव में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खडसे ने कहा कि मुझे दिल्ली से जानकारी मिली कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस और महाजन ने मुझे टिकट देने का विरोध किया था। खडसे ने कहा कि अपनी राजनीति चलाने के लिए दोनों नेताओं ने मुझे भाजपा की उम्मीदवारी से वंचित किया है। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि आखिर मेरी गलती क्या थी। जानबूझ कर मेरी राजनीति खत्म करने की साजिश की गई है। खडसे ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार आती लेकिन यहां वही किया गया जो अब झारखंड में किया गया। जनाधार वाले नेताओं को टिकट काटने से पार्टी को भारी नुकसान हुआ। 

वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार एकनाथ खडसे ने विधानसभा चुनाव में अपनी बेटी की हार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कुछ सबूत सौपे हैं। मुझे विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व से उन्हें न्याय मिलेगा।
                                 
पूर्व मंत्री गिरीष महाजन मुझे लगता है कि नाथा भाऊ (एकनाथ खडसे) को कुछ गलत जानकारी दी गई है। मैंने उनको टिकट देने का विरोध नहीं किया था। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवारी न देने का फैसला केंद्रीय कोर कमेटी का था।
                                       

Tags:    

Similar News