किसान ने लगाई फांसी, मामला दर्ज

चिखली किसान ने लगाई फांसी, मामला दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2022-05-31 12:42 GMT
किसान ने लगाई फांसी, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, चिखली। ऋण से तंग आकर एक ५३ वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना २८ मई की सुबह उजागर हुई। इस मामले में अमडापुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यू दर्ज की है। पेठ तहसील चिखली निवासी चांगदेव त्र्यंबक लोखंडे (५३) ऐसा मृतक किसान का नाम है। मृतक के नाम पर पेठ शिवार में चार एकड़ खेती है तथा उनके उपर बैँक का ४ लाख रुपये ऋण है। लगातार खेत के उत्पाद में भारी गिरावट आने से वे ऋण नहीं चुका पा रहे थे। जिससे निराश होकर उन्होंने खेत में नीम वृक्ष को फांसी लगाकर खुदखुशी की। इस मामले में अमडापुर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News