कृषि उपज मंडी में असुविधा से किसान परेशान

मूर्तिजापुर कृषि उपज मंडी में असुविधा से किसान परेशान

Tejinder Singh
Update: 2022-10-31 12:13 GMT
कृषि उपज मंडी में असुविधा से किसान परेशान

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर. तहसील के ग्रामीण परिसर में सोयाबीन निकालने का काम जारों पर चल रहा है। दिवाली के पर्व पर अचानक सोयाबीन की आवाक मूर्तिजापुर कृषि उपज मंडी में बढ़ गई है। लेकिन उपज मंडी में किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मूर्तिजापुर तहसील में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण सोयाबीन का काफी नुकसान हो गया है। फिर की कुछ क्षेत्र में सोयाबीन उत्पादन हो गया है और कुछ क्षेत्र में सोयाबीन का उत्पादन काफी कम हो गया है। देरी से फसल निकालने के कारण अचानक सोयाबीन की आवाज उपज मंडी में बढ़ गई है।

लेकिन यहां पर किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को सोयाबीन रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। वहीं वजन काटा भी समय पर नहीं किया जा रहा है। सोयाबीन के दाम घटाएं जा रहे हैं। किसानों को अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही है, ऐसा किसानों का आरोप है। किसानों का सोयाबीन खुले में पड़ा हुआ है। उसे ढंककर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे किसान चिंता में नजर आ रहे हैं। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या को सुलझाने के लिए तुरंत कदम उठाए ऐसी मांग किसान कर रहे हैं।

किसानों की चिंता

सोयाबीन के ढ़ेर मंडी की खुली जगह पर लगाए है। अब ठंड पड़ रही है। जिससे सोयाबीन खराब होने की संभावना है। इस बीच अगर अचानक बारिश या बूंदाबांदी हुई तो किसानों का काफी नुकसान होने की संभावना है। इस डर से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
 

Tags:    

Similar News