गणेश मंडलों के प्रसाद पर रहेगी FDI की नजर, सेवाग्राम विकास के लिए बनेगी कोर टीम

गणेश मंडलों के प्रसाद पर रहेगी FDI की नजर, सेवाग्राम विकास के लिए बनेगी कोर टीम

Tejinder Singh
Update: 2018-09-07 17:27 GMT
गणेश मंडलों के प्रसाद पर रहेगी FDI की नजर, सेवाग्राम विकास के लिए बनेगी कोर टीम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा भक्तों को वितरित किए जाने वाले प्रसाद पर राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन (FDI) की नजर रहेगी। FDI के अधिकारी गणेश मंडलों द्वारा बांटे जाने वाले प्रसाद की जांच के लिए औचक निरीक्षण  करेंगे। प्रदेश के FDI मंत्री गिरीश बापट ने विभाग की तरफ से संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया है। इसके अनुसार FDI की तरफ से गणेश मंडलों को प्रसाद तैयार करते समय मिलावट से बचने और साफ- सफाई का संदेश देने वाला एक बैनर लगाने की अपील की गई है।

शुक्रवार को मंत्रालय में एक अधिकारी ने कहा कि विभाग की तरफ से सभी गणेश मंडलों को अन्न सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत नियमों का पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा जिन दुकानों में प्रसाद तैयार करने के लिए मावा का इस्तेमाल होता है। ऐसे दुकानों से जांच के लिए मावे के नमूने लिए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि पुणे के गणेश मंडलों ने एक बैनर तैयार किया है। इस बैनर में प्रसाद बनाने के लिए लगने वाले कच्चे माल की खरीदी लाइसेंस धारक और पंजीकृत दुकानों से खरीदने को कहा गया है।

प्रसाद बनाते समय स्वयंसेवक को हैंड ग्लब्स और टोपी पहनने, हाथ साफ रखने, दूध और दुग्धजन्य पदार्थों को ठंडे जगह पर रखने सहित अन्य संदेश दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य भर में FDI के 222 अधिकारियों को गणेश मंडलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें मुंबई में 22 फूड सेफ्टी ऑफिसर काम कर रहे हैं।

वर्धा के सेवाग्राम के विकास काम के लिए कोर टीम बनाने के निर्देश
प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर  सुधीर मुनगंटीवार ने वर्धा के सेवाग्राम आश्रम और परिसर के विकास के लिए प्रशासन से संबंधित मशीनरी की कोर टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवाग्राम का चरणबद्ध तरीके और दर्जेदार विकास के लिए यह टीम तैयार की जाए। मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार ने सेवाग्राम आश्रम और परिसर के विकास के लिए 144 करोड़ रुपए के विकास प्रारूप को मंजूरी दी है। इसमें से मार्च 2018 तक 85.12 करोड़ रुपए की निधि दी जा चुकी है। जबकि 2018-19 के बजट में 2608 करोड़ रुपए के निधि का प्रावधान किया गया है। मुनगंटीवार ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के 2 अक्टबूर 2019 को 150 साल पूरे हो रहे हैं। इसके मद्देनजर राज्य भर में गांधी के विचारों पर आधारित 150 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

Similar News