रेड-लाइट एरिया में नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

रेड-लाइट एरिया में नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2018-07-31 08:43 GMT
रेड-लाइट एरिया में नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजस्थान की युवती को जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारने के मामले में लकड़गंज पुलिस ने आरोपी महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो आरोपियों की लिप्तता है, जिसमें से एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। गिरफ्तार महिला दलाल सावित्री फूल सिंह छाडी (50) गंगा-जमुना निवासी है, जबकि भरत्या, उर्फ भरत राम उर्फ महाराज सामन्या गुदडवात (65) राजस्थान निवासी नागपुर जेल में बंद है।

वर्ष 2017 में भरत राम राजस्थान की ही एक किशोरी को नागपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले आया था। बाद में कशोरी को नागपुर लाने के बाद उसे सावित्री को बेच दिया था। सावित्री ने किशोरी को गंगा-जमुना में बंधक बनाकर रखा और उसे देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया था। घटना का पता चलते ही पुलिस ने सावित्री के कब्जे से किशोरी को मुक्त किया।

बता दें इसी माह लकड़गंज पुलिस ने रेड-लाइट एरिया गंगा जमुना बस्ती में एक महिला के देह व्यवसाय अड्डे पर छापा मारकर इस अड्डे से मां-बेटी को  गिरफ्त में लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा जमुना में एक महिला नाबालिग लड़की से देह व्यवसाय करा रही है। लकड़गंज के वरिष्ठ थानेदार संतोष खांडेकर ने उस समय बताया था कि पुलिस को उस जगह पर नाबालिग लड़की नहीं मिली, लेकिन इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्त में लेकर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस का दल उस महिला के कमरे पर छापा मारा तब पता चला कि वहां पर कोई नाबालिग लड़की नहीं थी। इन दोनों को पुलिस ने देह व्यवसाय के आरोप में गिरफ्त में लेकर थाने गई। खांडेकर ने बताया कि मां बेटी पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उस लड़की के आधार कार्ड और स्कूल का ID कार्ड भी जब्त किया है। आधार कार्ड और उसके स्कूल के ID कार्ड की जांच कराई जाएगी। इस बदनाम बस्ती में नाबालिग लड़कियों से धंधा करवाने वालों के खिलाफ पुलिस आए दिन कार्रवाई करती है बावजूद इसके यहां आए दिन नाबालिग लड़कियां होने की शिकायतें मिलती रहती है।

Similar News