बाढ़ से हालत खराब, इसलिए टाले जाए चुनाव : राज ठाकरे

बाढ़ से हालत खराब, इसलिए टाले जाए चुनाव : राज ठाकरे

Tejinder Singh
Update: 2019-08-11 08:29 GMT
बाढ़ से हालत खराब, इसलिए टाले जाए चुनाव : राज ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के तीन जिलों में आई बाढ़ के कारण मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे चाहते हैं कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि वे इसको लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने की राज की इस मांग पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बारे में फैसला लेने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। 

सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा राज्य के कई इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल चुनाव आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा का अंतिम दिन 9 नवंबर है जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर से पहले इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करना है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में भाजपा की सरकार है।

महाराष्ट्र के तीन जिले कोल्हापुर, सांगली और सातारा के ज्यादातर क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है। नाशिक जिले की हालत भी अच्छी नहीं है। ऐसे में राज ठाकरे ने चुनाव टालने की मांग की है।  
 

Tags:    

Similar News