महाराष्ट्र के कई जिलों मेंं बाढ़ के हालात, विदर्भ में कई गांवों से संपर्क टूटा, सीएम और पीएम ने दिया मदद का भरोसा

महाराष्ट्र के कई जिलों मेंं बाढ़ के हालात, विदर्भ में कई गांवों से संपर्क टूटा, सीएम और पीएम ने दिया मदद का भरोसा

Tejinder Singh
Update: 2021-07-22 16:48 GMT
महाराष्ट्र के कई जिलों मेंं बाढ़ के हालात, विदर्भ में कई गांवों से संपर्क टूटा, सीएम और पीएम ने दिया मदद का भरोसा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की बाढ़ की परिस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बचाव और मदद कार्य के लिए राज्य को हर संभव मदद करेगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए राहत कार्य की जानकारी दी। उन्होंने सरकार उपाय योजना के बारे में अवगत कराया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित रत्नागिरी और रायगड़ जिले में बचाव कार्य के लिए नौसेना और सेना की टुकडी उतरी है। मुख्यमंत्री लगातार दोनों जिलों से जानकारी ले रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कोंकण अंचल के रायगड़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे जिले में बाढ़ की परिस्थिति है। रायगड़, ठाणे, रत्नागिरी और कोल्हापुर जिले में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रत्नागिरी में हेलिकॉप्टर के जरिए मदद व राहत कार्य किया जा रहा है। एनडीआरएफ, तटरक्षक बल और नौसेना की टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं पुणे संभाग में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सातार, सांगली और कोल्हापुर में भी एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात की गई है। 

Tags:    

Similar News