बाढ़ के कारण वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया टली, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

बाढ़ के कारण वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया टली, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

Tejinder Singh
Update: 2019-08-10 12:55 GMT
बाढ़ के कारण वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया टली, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में बाढ़ के हालात के चलते वन विभाग ने वनरक्षक भरती प्रक्रिया 2019 के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा के बाद शुरू होने वाली शारिरीक परीक्षण सहित अन्य प्रक्रिया टाल दी गईं हैं। प्रादेशिक चयन समिति के जरिए आगे कागजात की जांच, शारीरिक जांच, दौड़ परीक्षा, लिखित परीक्षा और दौड़ के अंक मिलाकर चयनित उम्मीदवारों और प्रतीक्षारत उम्मीदवारों की सूची तैयार करने जैसे काम बाकी थे। लेकिन राज्य के मौजूदा हालात में प्रकिया पूरी करने पर कुछ उम्मीदवारों की परेशानी हो सकती है इसीलिए इसे आगे बढ़ने का फैसला किया गया है। 

अतिरिक्त मुख्य वनपाल विकास गुप्ता के मुताबिक आगे की प्रक्रिया के लिए जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से जुड़े अगले चरणों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी गई थी लेकिन राज्य में फिलहाल बाढ़ की समस्या है साथ ही कई इलाकों में संचार व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। इसलिए मौजूदा हालात में सामान्य रूप से भर्ती परीक्षा पूरी करना संभव नहीं है। इसे देखते हुए चयन समिति ने परीक्षा टालने का फैसला किया है। उम्मीदवारों को नई समयसारिणी से जुड़ी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। साथ ही इससे जुड़ी जानकारी  http://www.mahaforest.gov.in  वेबसाइट पर भी देखी जा सकेगी। 

 

Tags:    

Similar News