पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोंस का मुंबई में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोंस का मुंबई में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

Tejinder Singh
Update: 2020-09-24 14:40 GMT
पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोंस का मुंबई में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और जाने माने कमेंटेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने के चलते मुंबई में निधन हो गया। 59 वर्षीय जोंस आईपीएल की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने से पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे। जोंस के ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले परिवार को उनके निधन की सूचना दे दी गई है। गुरूवार को सुबह 11 बजे नाश्ता करने के बाद जोंस आईपीएल के ब्रीफिंग सेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद दक्षिण मुंबई के जिस होटल में वे ठहरे हुए थे उसके कोरिडोर में खड़े होकर अपने साथियों से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही वे अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत होटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से नजदीकी हरकिशनदास अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्टार इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डीन जोंस का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जरूरी इंतजामों के लिए हम ऑस्ट्रेलियाई दूतावास से संपर्क में हैं। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रवि शास्त्री समेत कई खिलाड़ियों ने जोंस के निधन पर शोक जताया है। जोंस ने साल 1984 से 1994 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेलते हुए 3631 रन बनाए। 46.55 की औसत से उन्होंने 11 शतक भी लगाए थे।  

Tags:    

Similar News