महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव बोंगिरवार का निधन, रह चुके हैं नागपुर के कलेक्टर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव बोंगिरवार का निधन, रह चुके हैं नागपुर के कलेक्टर

Tejinder Singh
Update: 2018-12-14 12:51 GMT
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव बोंगिरवार का निधन, रह चुके हैं नागपुर के कलेक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अरुण बोंगिरवार का शुक्रवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बोंगिरवार मूलरूप से विदर्भ के रहने वाले थे। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री बोंगिरवार ने मराठवाड़ा और विदर्भ को सूखे से मुक्ति दिलाने सिंचाई परियोजनाओं के लिए विशेष प्रयास किये थे। सेवानिवृत्त के बाद वे सामाजिक कार्यो में सक्रिय थे। नागपुर और उस्मानाबाद के जिलाधिकारी रहे बोंगिरवार 1966 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने विदर्भ का अनुशेष दूर करने के लिए विशेष प्रयास किये थे। जेएनपीटी के अध्यक्ष रहते बोंगिरवार ने पहला निजी समुंद्री टर्मिनल का निर्माण कराया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी उनके दामाद हैं।

 

Similar News