भाजपा छोड़ राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व मंत्री सुनील देशमुख

भाजपा छोड़ राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व मंत्री सुनील देशमुख

Tejinder Singh
Update: 2021-06-17 14:43 GMT
भाजपा छोड़ राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व मंत्री सुनील देशमुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुनील देशमुख ने घरवापसी का फैसला किया है। देशमुख शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इसके पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को देशमुख कांग्रेस में शामिल होंगे। श्री देशमुख इसे अपनी घर वापसी बता रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में श्री देशमुख ने कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं 1978 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा था। कुछ स्थानिय राजनीति के चलते पार्टी से दूर हुआ था। पर अब फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहा हूं।                                                                                                                          

देशमुख 2004 में कांग्रेस के टिकट पर अमरावती से विधायक चुने गए थे। उन्हें विलासराव देशमुख सरकार में  वित्त राज्यमंत्री भी बनाया गया था। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव के पहले वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2014 के चुनाव में देशमुख भाजपा के टिकट पर विधायक बनने में कामयाब हुए। पर 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार सुलभा खोडके हाथों पराजित होना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार तत्कालिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के बेटे राजेंद्र सिंह शेखावत से अनबन के चलते देशमुख कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे पर अब शेखावत के कांग्रेस में सक्रिय ने होने के चलते वे फिर से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।  

 

Tags:    

Similar News