NCP में शामिल पूर्व विधायक शेख, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भुजबल बोले - कुछ सत्ता के लिए मछली की तरफ तड़प रहे हैं  

NCP में शामिल पूर्व विधायक शेख, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भुजबल बोले - कुछ सत्ता के लिए मछली की तरफ तड़प रहे हैं  

Tejinder Singh
Update: 2021-03-25 14:27 GMT
NCP में शामिल पूर्व विधायक शेख, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भुजबल बोले - कुछ सत्ता के लिए मछली की तरफ तड़प रहे हैं  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मालेगांव से कांग्रेस विधायक रहे आसिफ शेख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए हैं। शेख ने पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ दी थी। गुरुवार को राष्ट्रवादी भवन में उपमुख्यमंत्री अजित पवार व राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील की मौजूदगी में शेख ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर जयंत पाटील ने कहा कि बीते 21 वर्षों के दौरान एनसीपी पर अनेक संकट आए, हमने मजबूती से उसका मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि हमारी सत्ता जाने के बाद बहुत से लोग पार्टी छोड़ कर चले गए थे। लेकिन आज फिर से जम सत्ता में है। पाटील ने कहा कि हम काफी दिनों से पूर्व विधायक शेख की राह देख रहे थे। कांग्रेस को पहले ही हमनें यह बात बता दी थी कि शेख हमारे साथ आ रहे हैं। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लड़ेगे क्योंकि डरने वाले खत्म हो जाते हैं।  

कांग्रेस को मेरी जरुरत नहीं थी

राकांपा में शामिल होने के बाद ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में आसिफ शेख ने कहा ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस को मेरी जरुरत नहीं थी। विधानसभा चुनाव के बाद से मुझे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। संगठन में भी स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मालेगांव नगरपालिका में कांग्रेस की सत्ता है पर कांग्रेस के सरकार में शामिल होने के बावजूद विकास के लिए निधि नहीं मिल रही थी। अब राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने वादा किया है कि वे मालेगांव के विकास के लिए सभी जरुरी कदम उठाएंगे। 

Tags:    

Similar News