क्या से क्या हो गया, IT कंपनी का पूर्व उपाध्यक्ष बन गया चेन स्नैचर

क्या से क्या हो गया, IT कंपनी का पूर्व उपाध्यक्ष बन गया चेन स्नैचर

Tejinder Singh
Update: 2018-12-18 14:58 GMT
क्या से क्या हो गया, IT कंपनी का पूर्व उपाध्यक्ष बन गया चेन स्नैचर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कभी पुणे की एक आईटी कंपनी के उपाध्यक्ष रहे और ढाई लाख रुपए कमाने वाले शख्स को नई मुंबई पुलिस ने चेन झपटमारी और गाड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी ने अपने मंहगे शौक पूरे करने के लिए अपराध का रास्ता पकड़ लिया। मामले में उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का नाम सुमित सेनगुप्ता (35) है। सेनगुप्ता को वाशी पुलिस ने 13 दिसंबर को एक महिला की चेन खींचकर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके साथ नितिन अग्रवाल (25) नाम का दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस के मुताबिक सेनगुप्ता ने एक नामी कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर काम किया। लेकिन नशे के आदी सेनगुप्ता का पत्नी से विवाद होने लगा। साल 2015 में पत्नी ने उसके खिलाफ प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। 

परेशान सेनगुप्ता ने नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन इसके बाद उसे नशे और दूसरे खर्च के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उसने अपराध का रास्ता अपना लिया। 12 दिसंबर को वाशी इलाके में उसने एक महिला कि चेन खींची और अपने साथी के साथ कार से फरार हो गया। वारदाता वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। 

इसके बाद पुलिस ने जल्द ही खबरियों के जरिए आरोपी की जानकारी हासिल कर ली और उसे वाशी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में खुलासा हुआ कि जिस कार से वारदात अंजाम दी गई थी उसे भी 9 दिसंबर को वाशी इलाके से ही एक शख्स से जबरन छीनी गई थी। सेनगुप्ता ने कार मालिक को गोली मारने की धमकी दी। डर के चलते कार मालिक नीचे उतर गया और वह कार लेकर फरार हो गया। सेनगुप्ता के खिलाफ वाशी पुलिस स्टेशन में 2017 में भी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को शक है कि वह और आपराधिक वारदातों में शामिल हो सकता है।   
 

Similar News