मध्यप्रदेश जा रही महिला के साथ गैंगरेप करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार 

 मध्यप्रदेश जा रही महिला के साथ गैंगरेप करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार 

Tejinder Singh
Update: 2020-01-21 13:57 GMT
 मध्यप्रदेश जा रही महिला के साथ गैंगरेप करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश के कटनी जाने के लिए कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंची महिला के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में नेहरुनगर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला सोमवार की रात करीब 11 बजे कुर्ला रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से उतरने के बाद कटनी की ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल ही एलटीटी जा रही थी। रास्ते में साबले नगर के झाडियों में पेशाब करने गई। वहां पहले से आरोपी सोनू तिवारी व निलेश बारसकर मौजूद थे।

दोनों ने महिला को झाडियों में खिंच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वहां दोपहिया से गुजर रहे सिद्धार्थ वाघ और श्रीकांत भोगले नाम युवक भी पहुंच गए। दोनों ने महिला की मदद करने की बजाय उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पास से 3 हजार रुपए और मंगलसूत्र छिन कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया जबकि दो अन्य आरोपी बाद में गिरफ्तार किए गए।   

 
 

Tags:    

Similar News