किसानों से 55 लाख की धोखाधड़ी, दो ठगों पर मामला दर्ज - किसानों से मक्का, गेंहू खरीदा और नहीं किया भुगतान

किसानों से 55 लाख की धोखाधड़ी, दो ठगों पर मामला दर्ज - किसानों से मक्का, गेंहू खरीदा और नहीं किया भुगतान

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-03 12:09 GMT
किसानों से 55 लाख की धोखाधड़ी, दो ठगों पर मामला दर्ज - किसानों से मक्का, गेंहू खरीदा और नहीं किया भुगतान

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के छह किसानों से गेंहू और मक्का खरीदी कर दो ठगों ने उन्हें लाखों रुपए की चपत लगा दी। अपने आप को व्यापारी बताने वाले इन ठगोंं ने किसानों को भुगतान के एवज में जो चैक दिए थे वह भी बाउंस हो चुके है। दोनों ठगोंं द्वारा षडय़ंत्र रचकर किसानों से 55 लाख 45 हजार 920 रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।टीआई राजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि छिंदवाड़ा के सागरपेशा स्कूल के सामने निवासी धु्रवनारायण पिता सुखलाल नागले और चांद के पारसगांव सर्रा निवासी सतीश पिता चूरनलाल सूर्यवंशी ने धसनवाड़ा निवासी प्रदीप वर्मा, भगवानदास वर्मा, पुतर्रा निवासी सुखदास वर्मा, छुआदेही निवासी मोनू वर्मा, खिरेटी निवासी जंतराव इंगोले और देवरी गंगाराम निवासी आनंद वर्मा से 15 मार्च से 30 जून 2020 के बीच गेंहू और मक्का की खरीदी की थी। फसल खरीदी की रकम का कुछ हिस्सा ठगोंं ने भुगतान कर दिया था और शेष रकम के एवज में चैक दिए थे। बैंक में सभी चैक बाउंस हो चुके है। इन किसानों की 55 लाख 45 हजार 920 रुपए की राशि का दोनों ठगोंं ने गबन कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने धु्रवनारायण नागले और सतीश सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 406 के तहत मामला दर्ज किया है।ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आटा फैक्ट्री के लिए गेंहू की खरीदी
दोनों ठगों ने किसानों को भरोसे में लेकर खरीदी की। धु्रवनारायण और सतीश ने किसानों को झांसा दिया था कि इंदौर में उनकी आटा फैक्ट्री है जिसके लिए वे गेंहू खरीदी कर रहे है। पुलिस जांच में ऐसी कोई फैक्ट्री नहीं मिली है।  
सिवनी के किसानों को भी ठगा
अमरवाड़ा क्षेत्र के किसानों की तरह ठगों ने सिवनी के किसानों को भी लाखों की चपत लगाई है। सिवनी से लगभग आधा दर्जन किसान सोमवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
 

Tags:    

Similar News