गोंदिया की दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1 करोड़ 46 लाख की निधि

सुविधा गोंदिया की दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1 करोड़ 46 लाख की निधि

Tejinder Singh
Update: 2021-12-30 13:14 GMT
गोंदिया की दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1 करोड़ 46 लाख की निधि

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने गोंदिया के सालेकसा तहसील की कोटरा हल्बीटोला और बिजेपार उपसा सिंचाई परियोजना के लिए 1 करोड़ 46 लाख 86 हजार रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर 405 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। गुरुवार को राज्य के मृदा व जलसंरक्षण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक दोनों सिंचाई परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक मंजूरी और सरकार द्वारा स्वीकृत संशोधित प्रशानिक मंजूरी से अधिका राशि खर्च नहीं की जा सकेगी। दूसरी तरफ सरकार ने लातूर जिले में 100 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाली परियोजनाओं के पात्र व परिपूर्ण सर्वेक्षण के कामों का प्रलंबित 292 करोड़ 6 लाख रुपए वितरित करने मंजूरी दी है। सर्वेक्षण के काम के लिए मंजूर राशि से अधिक पैसे वितरित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार ने सिंचाई परियोजना के सर्वेक्षण के कामों की मंजूरी, कार्य आरंभ आदेश, सर्वेक्षण रिपोर्ट समेत सभी काम नियमों के अनुसार करने के लिए मृदा व जलसंरक्षण विभाग को सुनिश्चित करने को कहा है। 

Tags:    

Similar News