महाराष्ट्र में गेल इंडिया - विटारा एनर्जी करेगी 16 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश

महाराष्ट्र में गेल इंडिया - विटारा एनर्जी करेगी 16 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश

Tejinder Singh
Update: 2021-06-24 15:31 GMT
महाराष्ट्र में गेल इंडिया - विटारा एनर्जी करेगी 16 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्राकृतिक गैस निर्माण क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी गेल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की कंपनी विटारा एनर्जी लिमिटेड प्रदेश में 16 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। गुरुवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई की मौजूदगी में दोनों कंपनियों के निवेश के लिए  सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर हुआ। ऑस्ट्रेलिया की विटारा एनर्जी ने  यवतमाल में एक परियोजना शुरू की है। यह कंपनी जैव ईंधन निर्माण, रिनेवबल डीजल, एवीएशन फ्यूल, बायो सीएनजी व इथेनॉल निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है। विटारा एनर्जी कंपनी के कार्यकारी संचालक क्लिव स्टिफन्स ने बताया कि कंपनी विभिन्न परियोजनाओं में 8.50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

यवतमाल की परियोजना 2022 तक कार्यन्वित हो जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण पूरक और सभी के लिए किफायती उत्पादन निर्माण करने को लेकर विश्वास जताया है। मंत्रालय में कंपनी के निदेशक तथा सीईओ सुभाष बोस उपस्थित थे। दूसरी ओर गेल इंडिया कंपनी रायगड के उसर में परियोजना का विस्तार करते हुए लगभग 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना में एलपीजी निर्माण व वितरण, एलएनजी वायू पुनर्भरण, पेट्रोकेमिकल आदि का निर्माण हो सकेगा। परियोजना के लिए अमेरिका की आधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल होगा। साल 2025 तक परियोजना कार्यान्वित हो जाएगी। इस परियोजना के लिए लगभग 300 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जबकि पांच हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। महाविकास आघाड़ी के शासनकाल में तीन चरणों में अभी तक लगभग 1 लाख 12 हजार करोड़ करार हुआ है। 

Tags:    

Similar News