औरंगाबाद ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने गणेश गावडे, गोंदिया- भंडारा के नए पालक सचिव भी नियुक्त

औरंगाबाद ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने गणेश गावडे, गोंदिया- भंडारा के नए पालक सचिव भी नियुक्त

Tejinder Singh
Update: 2019-01-03 14:34 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। औरंगाबाद ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश गावडे होंगे। अब तक नांदेड़ में भोकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत गावडे को पदोन्नति दी गई है। औरंगाबाद ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जवला वनकर की तैनाती अब औरंगाबाद में खुफिया विभाग के उप आयुक्त पद पर की गई है। औरंगाबाद में खुफिया विभाग की उप आयुक्त अपर्णा गीते की नियुक्ति नांदेड़ में मानव अधिकार आयोग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 18 पुलिस अफसरों के तबादले का शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक नागपुर शहर के सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र धामनेरकर को राज्य खुफिया विभाग के अतिरिक्त उपायुक्त पद पर भेजा गया है।

संजय सांगले को भी खुफिया विभाग में अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। राहुल मदने को अहमदनगर में श्रीरामपुर उपविभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। अशोक थोरात अहमदनगर के संगमनेर उपविभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी होंगे। सोमनाथ वाघचौरे अहमदनगर के शिर्डी उपविभाग में उप विभागीय पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं। बुलढाणा के पुलिस उप अधीक्षक (मुख्यालय) विजय खैरे अब मुंबई में सायबर सुरक्षा के पुलिस उपअधीक्षक होंगे। अभय देशपांडे को जालना में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पद पर भेजा गया है।

नागपुर में राज्य महामार्ग पुलिस के पुलिस उप अधीक्षक राजीव मुठाणे को पुणे के एमआईए का पुलिस उप अधीक्षक बनाया गया है। अमरावती में राज्य मानव अधिकार आयोग विभाग में कार्यरत प्रवीण पाटील को अब पालघर में बोईसर उपविभाग का उपविभागीय पुलिस अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। 

गोंदिया और भंडारा के नए पालक सचिव की नियुक्ति

लोकशाही दिवस के कामकाज को देखते हुए गोंदिया और भंडारा जिले के लिए नए पालक सचिव बनाए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय मुखर्जी गोंदिया के पालक सचिव बनाया गया है। जबकि सहकारिता विभाग की प्रधान सचिव आभा शुक्ला भंडारा की पालक सचिव बनाई गई हैं। गुरुवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया। 
 

Similar News