सिवनी: 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें, वही 10 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुँचे

सिवनी: 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें, वही 10 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुँचे

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-09-07 08:48 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, सिवनी। सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। छपारा संजय कॉलोनी की 30 वर्षीय 35 वर्षीय एवं 36 वर्षीय महिलाएं सिवनी नगरीय क्षेत्र बारापत्थर के 60 वर्षीय पुरुष अंबेडकर वार्ड के 44 वर्षीय पुरुष, भैरोगंज का 18 वर्षीय पुरुष, गणेश चौक का 55 वर्षीय पुरुष, सी वी रमन बोर्ड की 27 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड का 45 वर्षीय पुरुष तथा आधुनिक कॉलोनी सिवनी के 64 वर्षीय , बम्हनी का 22 वर्षीय एवं भोमा टोला का 35 वर्षीय, जमुनिया की 32 वर्षीय महिला, ऐरपा का 28 वर्षीय पुरुष के साथ ही केवलारी अलोनीखापा की 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। वही 10 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12612 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 300 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 62 एक्टिव केस हैं।

Similar News