खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, नागपुर से कंचनमाला शामिल 

खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, नागपुर से कंचनमाला शामिल 

Tejinder Singh
Update: 2018-09-05 16:12 GMT
खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, नागपुर से कंचनमाला शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नागपुर की खिलाड़ी कंचनमाला पांडे को खेल मार्गदर्शक पद पर सरकारी नौकरी में नियुक्ति किया है। सरकार के खेल विभाग ने कंचनमाला को खेल मार्गदर्शक पद के लिए चयन किया है। एशियन गेम्स में सफलता पाने वाली प्रदेश की महिला धावक ललिता बाबर को राजस्व विभाग में उपजिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। कुस्ती के खिलाड़ी राहुल आवारे की गृह विभाग में पुलिस उपअधीक्षक पद पर तैनाती हुई है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र का नाम रोशन करने वाले उच्च गुणवत्ता धारक 32 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त किया है। इसमें सामान्य श्रेणी के 23 और दिव्यांग श्रेणी के 9 खिलाड़ियों का समावेश है।

बुधवार को सरकार के खेल विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार अमित निंबालकर को नायब तहसीलदार बनाया गया है। जबकि खिलाड़ी जयलक्ष्मी सारीकोंडा, भक्ति आंब्रे, अंकिता मयेकर, सारिका काले, सुप्रिया गाढवे, विजय शिंदे, सचिन चव्हाण, संजीवनी जाधव और सायली जाधव को खेल विभाग में तहसील खेल अधिकारी का पद दिया गया है। वहीं मोनिका आथरे, स्वप्निल तांगडे, आनंद थोरात, सिद्धार्थ कदम, मानसी गावडे, नेहा साप्ते, रोहित हवालदार, देवेंद्र वाल्मिकी को खेल विभाग में लिपिक पद पर नियुक्ति मिली है। युवराज जाधव, बालासाहब पोकार्डे, कविता घाणेकर को खेल विभाग में सिपाही पद पर नौकरी दी गई है।

दिव्यांग श्रेणी के खिलाड़ी सुयश जाधव को खेल विभाग में खेल मार्गदर्शक पद पर नियुक्ति किया गया है। प्रकाश मोहारे, सुकांत कदम, मार्क धरमाई और रुही शिंगाडे को खेल विभाग में तहसील खेल अधिकारी पद मिला है। दिनेश बालगोपाल, ओम लोटलीकर और इंदिरा गायकवाड को खेल विभाग में लिपिक पद पर नियुक्ति दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 3 अगस्त को हुई बैठक में खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सीधे नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।

Similar News