शिवाजी पार्क में राहुल की रैली के लिए अनुमति नहीं, चव्हाण ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

शिवाजी पार्क में राहुल की रैली के लिए अनुमति नहीं, चव्हाण ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2019-02-22 12:56 GMT
शिवाजी पार्क में राहुल की रैली के लिए अनुमति नहीं, चव्हाण ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार  शिवाजी पार्क मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए अनुमति नहीं दे रही है। चव्हाण ने सवाल उठाया कि छोटे छोटे दलों को वहाँ रैली की अनुमति कैसे मिल रही है। फिलहाल पार्टी बांद्रा कुर्ला कॉम्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में राहुल की रैली की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि फडणवीस सरकार कांग्रेस के साथ भेदभाव कर रही है। अन्य सभी पार्टियों को शिवाजी पार्क में रैली के लिए अनुमति दी जा रही है पर कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा के लिए क्यों अनुमति नहीं दी जा रही है। इसलिये अब राहुल की 

जनसभा एमएमआरडीए ग्राउंड में होगी

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी की मुंबई रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस ने कमर कस लिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौहाण ने  बीकेसी पहुच कर रैली स्थल का जायजा लिया। चव्हाण ने कहा कि आज हर व्यक्ति  कांग्रेस अध्यक्ष का आक्रामक भाषण सुनना चाहता है। उन्होंने कहा कि  हम चाहते हैं कि राहुल के बाद  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का महाराष्ट्र दौरा करें। गौरतलब है कि 23 फरवरी को शिवाजी पार्क में ही प्रकाश आम्बेडकर और असुद्दीन ओवैसी की रैली होने जा रही है। 

मनसे से किसी हाल में नहीं हो सकता गठबंधन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने  फिर दुहराया है कि उनकी सहयोगी राकांपा भले ही महाराष्ट्र नव निर्माण सेना से गठबंधन चाहती हो पर हमारी विचारधारा राज ठाकरे से मेल नहीं खाती। इस लिए हमारा उनके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। 

Similar News