महाराष्ट्र में बदलेगा पर्यावरण विभाग का नाम, अब इन पांच सिद्धांतों पर होगा काम

महाराष्ट्र में बदलेगा पर्यावरण विभाग का नाम, अब इन पांच सिद्धांतों पर होगा काम

Tejinder Singh
Update: 2020-06-05 11:46 GMT
महाराष्ट्र में बदलेगा पर्यावरण विभाग का नाम, अब इन पांच सिद्धांतों पर होगा काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग का नाम अब पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग प्रस्तावित किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद पर्यावरण विभाग के नाम में बदलाव होगा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और पर्यावरण राज्य मंत्री संजय बनसोडे ने यह घोषणा की। आदित्य ने कहा कि जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद पर्यावरण विभाग ‘पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग’ के नाम से जाना जाएगा। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग प्रकृति से संबंधित पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश इन पांच सिद्धांतों पर काम करेगा।

Tags:    

Similar News