मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने सरकार अभी से सतर्क

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने सरकार अभी से सतर्क

Tejinder Singh
Update: 2018-08-17 12:49 GMT
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने सरकार अभी से सतर्क

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में राजमार्गों पर बड़ी संख्या में हादसे होते हैं। प्रस्तावित नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर भी जिस रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी, उससे इस दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ सकती है और सड़क हादसों में तीसरे नंबर पर स्थित राज्य की स्थिति और खराब हो सकती है। इसीलिए इसका हल निकालने के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया गया है। परिवहन विभाग के विशेषज्ञों वाली यह समिति अगले छह महीने में रिपोर्ट देगी जिसके आधार पर राज्य सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए रणनीति बनाएगी।

मुंबई स्थित सहयाद्री अतिथिगृह में हाल ही में इस मामले पर हुई बैठक में परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आशीष कुमार सिंह, परिवहन आयुक्त शेखर चन्ने, सूचना व जनसंपर्क महानिदेशालय के सचिव ब्रिजेश सिंह, समृद्ध महामार्ग के मुख्य अभियंता अनिल गायकवाड़ समेत कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

बैठक में समृद्धि महामार्ग की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों का भी प्रस्तुतिकरण हुआ। समृद्धि महामार्ग का निर्माण ऐसा होगा कि इस पर 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलाई जा सकेंगी, लेकिन परिवहन मंत्री दिवाकर रावते को डर है कि इस रफ्तार से गाड़ियां चलने पर सड़क हादसे बढ़ेंगे। इसीलिए रावते अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि डिजाइन और गाड़ियों की क्षमता के आधार पर ही गति मर्यादा तय की जाए।

साथ ही समृद्धि मार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े उपाय करने से पहले उन्होंने अधिकारियों से मुंबई-पुणे हाइवे का आकलन करने और इसकी कमियां प्रस्तावित समृद्धि महामार्ग में दोहराने से बचने को कहा। उन्होंने घाट के आसपास ज्यादा सड़क हादसों पर भी चिंता जताई।  

 

Similar News