ग्राम पंचायत चुनाव : बीड में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी, भाजपा-राकांपा बता रही खुद को नंबर-1

ग्राम पंचायत चुनाव : बीड में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी, भाजपा-राकांपा बता रही खुद को नंबर-1

Tejinder Singh
Update: 2021-01-19 15:58 GMT
ग्राम पंचायत चुनाव : बीड में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी, भाजपा-राकांपा बता रही खुद को नंबर-1

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 34 जिलों के 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों के चुनाव में भाजपा और राकांपा ने खुद को नंबर-1 घोषित किया है। भाजपा ने ग्राम पंचायतों के चुनाव में सबसे अधिक 5 हजार 721 सीटें जीतने का दावा किया है। जबकि राकांपा ने ग्राम पंचायतों की 3 हजार 276 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का दावा किया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख विश्वास पाठक ने कहा कि 13 हजार 866 ग्राम पंचायतों के नतीजे मिले हैं। इसमें से भाजपा ने 5 हजार 721 ग्राम पंचायतों की सीटों पर जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत के चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटें हासिल करने वाला दल बना है। जबकि राकांपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि ग्राम पंचायतों के चुनाव में राकांपा को 3 हजार 276 सीटें मिली हैं। जबकि शिवसेना को 2 हजार 406 सीटों और कांग्रेस को 1 हजार 938 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 2 हजार 942 सीटों पर सफलता मिली है। पाटील ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा राकांपा के उम्मीदवार जीते हैं। शिवसेना की तरफ से एक नंबर का दल होने के दावे पर पाटील ने कहा कि हर दल यह दावा कर रहा है। लेकिन महाविकास आघाड़ी की तुलना में भाजपा 20 प्रतिशत सीटों पर सिमट गई है। 

Tags:    

Similar News