जादू-टोने के संदेह में पोते ने कर दी दादी की हत्या

जादू-टोने के संदेह में पोते ने कर दी दादी की हत्या

Tejinder Singh
Update: 2020-10-13 10:51 GMT
जादू-टोने के संदेह में पोते ने कर दी दादी की हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जादू-टोना किये जाने के संदेह में अपनी 62 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पालघर के विक्रमगढ़ तालुका के यशवंत नगर में रहने वाले आरोपी कैलास डांगटे का मानना था कि वह अपनी दादी द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण परेशान है। इसको लेकर वह अपनी दादी के साथ झगड़ा करता था। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को, आरोपी ने अपनी दादी को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से कई बार मारा और फिर घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 

Tags:    

Similar News