आंख का ऑपरेशन कराने के बहाने महिला को ले गए हरियाणा और बेच दिया, पुलिस नहीं कर रही एफआईआर

आंख का ऑपरेशन कराने के बहाने महिला को ले गए हरियाणा और बेच दिया, पुलिस नहीं कर रही एफआईआर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-03 16:48 GMT
आंख का ऑपरेशन कराने के बहाने महिला को ले गए हरियाणा और बेच दिया, पुलिस नहीं कर रही एफआईआर


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। उमरेठ थाना क्षेत्र की  महिला को एक युवक और उसकी साथी महिला अपनी बातों में फंसाकर हरियाणा ले गई। आरोपियों ने हरियाणा के चरखीदादरी के ग्राम जावा में बेच दिया था। जैसे-तैसे महिला हरियाणा से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी। परिजनों के साथ वह उमरेठ थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
पीडि़ता के मुताबिक उसे आंख और सिर में दर्द की समस्या थी। इस दौरान उसकी भाभी के बेटे अर्जुन पिता भगवनदास के साथ राकेश नामक एक युवक उनके घर आया। उसने आंख का इलाज कराने का बहाना कर उसे अपने साथ छिंदवाड़ा के पचमढ़ी ढाना ले गया। यहां आठ दिनों तक बंधक बनाकर उसने दुराचार किया। इसके बाद अर्जुन ने अपनी महिला मित्र सावित्री के साथ मिलकर उसे हरियाणा के जिला चरखी दादरी के ग्राम जावा के धर्मेन्द्र  पिता कृष्ण कुमार और निर्मलाबाई के पास बेच दिया। यहां रोज उसका शारीरिक शोषणा किया जाता रहा। मौका पाकर पीडि़ता वहां से भाग निकाली। घर आकर पति को उसने अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी। जब वे उमरेठ थाना शिकायत करने पहुंची तो पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। अब आरोपियों द्वारा फोन पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता ने एसपी और कलेक्टर से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Tags:    

Similar News