नगराध्यक्ष ने कर्मचारी को दिया हाथ जोड़कर खड़े रहने का पनिशमेंट, हार्ट अटैक आने पर ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

नगराध्यक्ष ने कर्मचारी को दिया हाथ जोड़कर खड़े रहने का पनिशमेंट, हार्ट अटैक आने पर ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

Tejinder Singh
Update: 2018-08-31 17:10 GMT
नगराध्यक्ष ने कर्मचारी को दिया हाथ जोड़कर खड़े रहने का पनिशमेंट, हार्ट अटैक आने पर ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोल्हापुर के आजरा नगरपंचायत के नगराध्यक्ष ने दो कर्मियों को हाथ जोड़कर खड़े रहने की सजा दी। उनमें  एक कर्मी को कुछ ही समय में हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना शुक्रवार को हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश जाधव को हार्ट अटैक आया था। शुक्रवार सुबह आजरा नगरपंचायत की भाजपा पुरस्कृत नगराध्यक्ष ज्योत्स्ना चराटी ने कार्यालय के चपरासियों को नाश्ते की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

नाश्ता देने में चपरासियों ने देर की, इस बात से भड़की हुईं जोत्स्ना ने जाधव सहित एक और चपरासी को सजा के तौर पर बाहर हाथ जोड़कर खड़े रहने के लिए कहा। इस अपमान से निराश जाधव को कुछ ही समय में हार्ट अटैक आया और वह नीचे गिर गया। अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दरिमियान ज्योत्स्ना चराटी ने कहा है कि उन्होंने किसी को भी कोई सजा नहीं दी। ये घटना ही नहीं हुई है। उन्हें बदनाम करने के लिए षड़यंत्र रचा है।   

Similar News