Crime: आधी रात को महिला के घर में घुसकर जिंदा जलाया

Crime: आधी रात को महिला के घर में घुसकर जिंदा जलाया

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-05 05:01 GMT
Crime: आधी रात को महिला के घर में घुसकर जिंदा जलाया

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। महाराष्ट्र के हिंगणघाट में एक तरफा प्रेम में युवती को जिंदा जलाने की घटना की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि औरंगाबाद के सिल्लोड तहसील के अंधारी गांव में एक महिला के घर में घुसकर उसे केरोसीन डालकर जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। घटना में महिला 95 प्रतिशत झुलस गई है। उसे औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामले में आरोपी संतोष मोहिते को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव में ही बियर बार चलाता है।
 
जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष मोहिता पीड़ित महिला के घर देर रात पहुंचा और उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा महिला के इंकार करने पर संतोष का पारा चढ़ गया और उसने घर से केरोसीन की कैन निकाली और महिला के शरीर पर उंडेल कर तीली लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला महिला का दामाद वहां पहुंचा तो पीड़िता जल रही थी और संतोष वहां खड़ा था। महिला के दामाद को देखकर आरोपी संतोष वहां से फरार हो गया। महिला के दामाद ने आग बुझाई और फौरन अस्पताल लेकर गया। महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।  

ज्ञात हो कि वर्धा जिले के हिंगणघाट में नंदोरी चौराहे पर सोमवार की सुबह  कॉलेज जा रही लेक्चरर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। गंभीर रूप से झुलसी लेक्चरर को नागपुर के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी विकेश नगराले को बुटीबोरी से हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Tags:    

Similar News