दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में गुटखा आने से रोकने सीमा पर करें सख्त जांच

गृह मंत्री के निर्देश दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में गुटखा आने से रोकने सीमा पर करें सख्त जांच

Tejinder Singh
Update: 2021-11-25 15:57 GMT
दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में गुटखा आने से रोकने सीमा पर करें सख्त जांच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में आने वाले गुटखे को रोकने के लिए राज्य की सीमा पर सख्त जांच करें। साथ ही अवैध गुटखा परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएं। प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटील ने यह निर्देश दिए हैं। गुरुवार को गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में गुटखा, पानमसाला, सुगंधित तंबाखू, सुपारी, खर्रा, मावा जैसे प्रतिबंधित अन्य पदार्थों के उत्पादन और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में बैठक हुई। गृह मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर गुटखा अवैध तरीके से लाकर उसका वितरण और बिक्री की जाती है। इसको रोकने के लिए खाद्य व औषधि प्रशासन और पोलिस विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि पुलिस मशीनरी इन खाद्य पदार्थों का उत्पादन, बिक्री, भंडारण, वितरण और परिवहन करने वालों के खिलाफ अधिक सतर्क रहकर प्रभावी रूप से कार्रवाई करें। अवैध गुटखे के संबंध में शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वलसे-पाटील ने बताया कि साल 2012 राज्य में गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तंबाखू, सुपारी जैसे पदार्थों के बेचने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इन प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर पाबंदी के फैसले को खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के जरिए पुलिस विभाग के सहयोग से किया जाता है। वहीं बैठक में राज्य के खाद्य व औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में आने वाले गुटखे को रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में मुखबिरों का नेटवर्क मजबूत करें। साथ ही पुलिस इसके पहले दर्ज की गई शिकायतों पर कठोर कार्रवाई करें। 

 

Tags:    

Similar News