पत्नी से विवाद होने पर पति ने फाँसी लगाई -साली व साले पर प्रताडऩा का आरोप

पत्नी से विवाद होने पर पति ने फाँसी लगाई -साली व साले पर प्रताडऩा का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-03 08:39 GMT
पत्नी से विवाद होने पर पति ने फाँसी लगाई -साली व साले पर प्रताडऩा का आरोप

डिजिटल डेस्क जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु पूर्व उसने जो सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था उसमें पत्नी, साली व साले पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच बीती रात विवाद हुआ था और दोनों थाने पहुँचे थे। वहाँ समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया गया था उसके बाद पत्नी मायके चली गई थी और पति ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार घमापुर क्षेत्र में रहने वाले राजू रैदास ने सुबह थाने में सूचना देकर बताया कि उनके इकलौते बेटे सुनील रैदास उम्र 34 वर्ष ने घर में पंखे की राड से फंदा बनाकर फाँसी लगा ली है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच करते हुए कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद कर मर्ग कायम कर प्रकरण की जाँच शुरू की है। मृतक की माँ राधा बाई ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे सुनील का विवाह वर्ष 2013 में अंजू के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी दोनों के बीच विवाद होने के बाद बेटे ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में  पत्नी द्वारा परेशान करने एवं झूठी रिपोर्ट करने के कारण परेशान होकर फाँसी लगाए जाना बताया गया है जिसकी जाँच की जा रही है। 
पति को कमरे में बंद किया 
 सूत्रों के अनुसार बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी अंजू रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुँची थी। पीछे से पति सुनील भी थाने पहुँच गया था। वहाँ पर पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर घर भेज दिया था। घर पहुँचने पर पत्नी ने पति को कमरे में बाहर से बंद किया और अपने मायके आगा चौक आ गई थी। सुबह उसे पति द्वारा फाँसी लगाए जाने की जानकारी लगी। 
कोर्ट में हुआ था समझौता
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच विवाद का मामला कोर्ट में पहुँचा था। वहाँ पर समझौता हुआ था उसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप था कि सुनील को उसकी पत्नी के अलावा उसका साला कमलेश और साली सोनम परेशान करती थी। अक्सर दोनों के बीच होने वाले झगड़े से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। 
 

Tags:    

Similar News