प्यार में धोखा : पति ने की पत्नी की हत्या, तो दूसरी जगह महिला ने प्रेमी के साथ मिलकरी पति को पीटा

प्यार में धोखा : पति ने की पत्नी की हत्या, तो दूसरी जगह महिला ने प्रेमी के साथ मिलकरी पति को पीटा

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-10 08:52 GMT
प्यार में धोखा : पति ने की पत्नी की हत्या, तो दूसरी जगह महिला ने प्रेमी के साथ मिलकरी पति को पीटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्यार के चक्कर में शहर में हुई घटनाओं ने सनसनी मचा दी।  एक जगह घर से भागकर शादी करने वालों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने गई पत्नी को जब पति ने फोन किया तो पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पहली घटना काेराडी थानांतर्गत की है।  बाहर से घर आने पर पीने के लिए ग्लास भर पानी नहीं देने से गुस्साए पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।  मृतका का नाम पायल जांभुलकर (24), ओमकार नगर मसाडा निवासी है।  पुलिस ने पायल के पति आकाश रंजन जांभुलकर (28) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर  लिया है। 

घर से भाग कर की थी शादी
पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने  घर से भागकर शादी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आकाश और पायल मूलत:  मध्यप्रदेश के सिवनी निवासी थे। करीब तीन वर्ष पहले दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर दोनों के परिवार का विरोध शुरू हो गया था। दोनों ने अपने परिजनों की परवाह किए बिना प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया। काम की तलाश में दोनों नागपुर आ गए। 

हत्या के बाद ले गया अस्पताल

मसाडा क्षेत्र में एक इमारत में दोनों निर्माणकार्य में मिस्त्री के साथ मजदूरी करने लगे। आकाश काे शराब पीने की लत थी। पति गत  6 जून को शराब पीकर घर आया। उसने पायल से पीने का पानी मांगा। शराब पीकर आने के कारण पायल को गुस्सा आ गया। उसने पानी नहीं दिया। इस बात को लेकर आरोपी ने उससे विवाद किया। इस बीच आरोपी ने पायल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पायल द्वारा आत्महत्या किए जाने का नाटक किया। आरोपी आकाश ने पायल का शव लेकर निजी अस्पताल गया।  उसके बाद यह मामला कोराडी पुलिस को पता चला। पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि, पायल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। तब थाने के पुलिस उपनिरीक्षक  ए.आर.गंगकाचूर ने हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति आकाश जांभुलकर को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रेमी के साथ रहने गई पत्नी को घर वापस बुलाने पर किया हमला

धंतोली थानांतर्गत पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने गई पत्नी को फोन कर घर वापस आने की बात की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया। घायल रवींद्र इंगले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निखिल भगत पर मामला दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रवींद्र इंगले की पत्नी उसके बाद 20 साल रहती थी। अचानक जनवरी 2019 में वह अपने प्रेमी निखिल भगत के साथ रहने लगी। रवींद्र अपनी पत्नी को वापस लौट आने के लिए फोन करता था। यह बात निखिल को पता चलते ही गुस्से में आग-बगूला होकर रविवार को उसने रवींद्र पर हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। फरियादी रवींद्र की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने आरोपी निखिल भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच धंतोली पुलिस कर रही है। 
 

Tags:    

Similar News