राणे की दो टूक - शिवसेना से गठबंधन हुआ तो कर लेंगे भाजपा से किनारा

राणे की दो टूक - शिवसेना से गठबंधन हुआ तो कर लेंगे भाजपा से किनारा

Tejinder Singh
Update: 2018-12-30 13:34 GMT
राणे की दो टूक - शिवसेना से गठबंधन हुआ तो कर लेंगे भाजपा से किनारा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के मुखिया तथा राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन होने पर उनकी पार्टी अलग चुनाव लड़ेगी। राणे ने कहा कि दोनों पार्टियों में चुनावी गठजोड़ होने पर महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष स्वतंत्र चुनाव लड़ेगा। हम भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। रविवार को सिंधुदुर्ग में पत्रकारों से बातचीत राणे ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि दोनों दलों में गठबंधन होगा। क्योंकि भाजपा और शिवसेना दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है।

इसके बिना दोनों चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। भाजपा की सत्ता भी नहीं आ सकती है। यह बात दोनों दलों को अच्छी तरह से पता है। राणे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना दोनों आपस में झगड़ा करके लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। राणे ने सहयोगी दल भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता को दिए किए आश्वासनों को पूरा करना चाहिए। यदि पार्टी अपना वादा पूरा नहीं करेगी तो लोकसभा चुनाव के परिणाम अलग हो सकते हैं। राणे ने कहा कि भाजपा की स्पष्ट भूमिका नहीं होने के कारण पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की यह नौबत हुई है। सभी जगहों पर भाजपा की हार हुई है। 

 

Similar News