बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी कैटेगरी में जबलपुर को तीसरा स्थान - जबलपुर स्मार्ट सिटी को  विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार

बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी कैटेगरी में जबलपुर को तीसरा स्थान - जबलपुर स्मार्ट सिटी को  विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-26 08:46 GMT
बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी कैटेगरी में जबलपुर को तीसरा स्थान - जबलपुर स्मार्ट सिटी को  विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार

डिजिटल डेस्क जबलपुर । स्मार्ट सिटी की छठवीं एनिवर्सरी पर केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के अवार्ड घोषित किए हैं। पहले राउंड की स्मार्ट सिटी में जबलपुर को तीसरा अवार्ड मिला जबकि इंदौर टॉप पर निकल गया। जबलपुर शहर को "इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड 2020" में बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए यह अवॉर्ड आयोजित किए गए थे, जिसमें सभी 100 स्मार्ट सिटीज ने हिस्सा लिया था। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की छठवीं वर्षगाँठ पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी कैटेगरी का पुरस्कार विभिन्न मानदंडों पर खरा उतरने के आधार पर मिला, वहीं डाटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क श्रेणी में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ। इसमें डाटा संकलित किये जाने की विधिवत् पद्धति, सिटी डाटा पॉलिसी तैयार करने व डाटा को उपयोग करने के पैरामीटर को मापदंड बनाया गया। संभागायुक्त बी चंद्रशेखर, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त संदीप जीआर, स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने इस उपलब्धि का श्रेय शहर के नागरिकों को दिया है। 
 

Tags:    

Similar News