जैक राइफल के जवान ने खुद को गोली मारी -हिमाचल प्रदेश का है मृतक

जैक राइफल के जवान ने खुद को गोली मारी -हिमाचल प्रदेश का है मृतक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-08 08:26 GMT
जैक राइफल के जवान ने खुद को गोली मारी -हिमाचल प्रदेश का है मृतक

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। जम्मू एंड कश्मीर राइफल रेजीमेंटल सेंटर जैक आरआरसी में राइफलमैन के पद पर पदस्थ हिमाचल प्रदेश के  जवान प्रमेश सिंह उम्र 31 वर्ष  ने अपनी सर्विल राइफल से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली चलने की जानकारी लगने पर अधिकारी मौके पर पहुँचे और घायल जवान को तत्काल एमएच अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उसके बाद शव को पीएम के लिए मेडिकल ले जाया गया। पीएम के बाद सैन्य सुरक्षा में शव को उसके गृह प्रदेश रवाना किया गया है। 
पुलिस सूत्रोंं के अनुसार जैक आरआरसी के सूबेदार राजकुमार सिंह उम्र 42 वर्ष ने दोपहर डेढ़ बजे केंट थाने में सूचना दी कि जैक राइफल में राइफलमैन के पद पर पदस्थ जवान प्रमेश सिंह पिता रेखउराम  ने सुबह 9 बजे के करीब आरआरसी क्यू आर एफ व्यैपन शस्त्रागार के पास खुद की राइफल एके-47 से गोली मार ली थी। गोली जवान के सीने को चीरते हुए निकल गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना की सूचना तत्काल कर्नल प्रशिक्षण बटालियन जैक राइफल चरनजीत सिंह को दी गयी थी। घटना की जानकारी लगने पर सैन्य अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और जवान को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। वहाँ चिकित्सकों द्वारा जवान को मृत घोषित किए जाने के बाद सैन्य नियमों के मुताबिक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए मेडिकल लाया गया था। 
इनका कहना है 
जैक राइफल के जवान द्वारा सुबह अपनी बैरक में खुद की सर्विस राइफल से सीने में गोली मार ली गयी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के कारणों का पता लगाने जाँच की जा रही है। 
विजय तिवारी, टीआई केंट 
 

Tags:    

Similar News