विवाद पर जयंत पाटील बोले - भाजपा को हिंदुत्व सिखाने वाले को सिखा रहे पाठ

उद्धव बंगले के बाहर हनुमान चालीसा विवाद पर जयंत पाटील बोले - भाजपा को हिंदुत्व सिखाने वाले को सिखा रहे पाठ

Tejinder Singh
Update: 2022-04-25 10:39 GMT
विवाद पर जयंत पाटील बोले - भाजपा को हिंदुत्व सिखाने वाले को सिखा रहे पाठ

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि राज्य में घटिया स्तर की राजनीति चल रही है और जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे ने भाजपा को हिंदुत्व का पाठ सिखाया था और उनके मकान के सामने जाकर अब हनुमान चालीसा पढ़ना काफी अफसोसजनक है। भाजपा ने राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार को गिराने के लिए सभी हथकंडे अपनाए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही हैं। सत्ता से बाहर हाेने का गम बार-बार दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील रविवार को औरंगाबाद के दौरे पर आए थे। पूर्व विधायक श्रीकांत जोशी के निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे राष्ट्रवादी भवन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस समय प्रदेश की सियासत में कोहराम मचा है। राकांपा प्रदेशाध्यक्ष पाटील ने आरोप लगाया कि सरकार गिराने के सभी मंसूबे नाकाम होने के चलते भाजपा अपने विधायकों और सांसदों को कुछ चीजें करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस तरह की राजनीति राज्य में इससे पहले कभी नहीं हुई। अब जानबूझकर माहौल खराब किया जा रहा है। अमरावती की सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को दी गई न्यायिक हिरासत एक कानूनी प्रक्रिया है। आवश्यक जांच पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत भी खत्म हो जाएगी। 

Tags:    

Similar News